Home » मध्य प्रदेश » भाजपा की सरकार में महिला सशक्तिकरण के चलते आज महिलाएं चांद तक पहुंच चुकी है। – केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर

भाजपा की सरकार में महिला सशक्तिकरण के चलते आज महिलाएं चांद तक पहुंच चुकी है। – केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर

Spread the love

भाजपा की सरकार में महिला सशक्तिकरण के चलते आज महिलाएं चांद तक पहुंच चुकी है। – केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर

समाज के हर वर्ग का विकास हमारा लक्ष्य – जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार

मनावर।। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर मनावर विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के लिए पहुंची। इस दौरान सर्वप्रथम धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार एवं भाजपा के पदाधिकारी के साथ भारत ग्रामीण जिला कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के केंद्र सरकार में 12 वर्षों की उपलब्धियों के ऊपर 3 दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ भाजपा कार्यालय पर किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक निर्णय जैसे राम मंदिर निर्माण धारा 370 ऑपरेशन सिंदूर सहित शासकीय एवं गरीब कल्याण योजना की प्रदर्शनी लगाई गई है, जो 18 से 21जून तक रहेगी। इसके उपरांत जनकल्याण स्वास्थ्य शिविर का आयोजन नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य भवन सेमल्दा रोड़ पर किया गया। जहां पर नागरिकों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं है। आज यह नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन सरकार ने सर्व सुविधा युक्त करके आप सभी के लिए तैयार किया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए कहा, कि केंद्र की सरकार लगातार राष्ट्र हित में जो निर्णय ले रही है, उन्हें कर्मचारियों द्वारा धरातल पर उतरने के लिए दिन-रात मेहनत की जा रही है। पहले के प्रधानमंत्री कहते थे, कि केंद्र से जो पैसा निकलता है, वह गरीबों तक नहीं पहुंचता। परंतु आज की भाजपा सरकार में योजनाएं घर-घर पहुंच रही है। जिसे कर्मचारी हर जरूरत मंद को ढूंढ कर उपलब्ध करा रहे हैं। यह बदलाव आज नरेंद्र मोदी की सरकार में आया है। आयोजनों की जानकारी देते हुए जिला मीडिया सहप्रभारी अंकित शुक्ला ने बताया कि इस दौरान पूर्व विधायक रंजना बघेल एवं पूर्व विधायक मुकाम सिंह किराड़े ने भी सभा को संबोधित किया। इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा जिला अध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ मनावर के पेड़ी घाट पर स्वच्छता अभियान में सम्मिलित हुए। उक्त आयोजन में मुख्य रूप से धार ग्रामीण जिले के मोर्चे के अध्यक्ष लाल सिंह बर्मन, मोहन आर्य, जिला समिति के महेंद्र परिहार, पन्नालाल पाटीदार, लोकेश मुकाती, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल सहित भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं शासकी अमले में एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार विजय तलवारिया, प्रभारी सीईओ रोहित पचौरी, बीएमओ चंपा बघेल सीएमओ संतोष चौहान सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रदेश की कलम 24×7 मध्य प्रदेश हेड भगवान मुजाल्दा की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]