Home » JAORA » नेत्रदान महादान: भारत विकास परिषद जावरा शाखा का इस सत्र का 12वां नेत्रदान संपन्न हुआ स्वर्गीय रेखा पटवा की आंखों से दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी, परिषद पदाधिकारियों ने निभाई प्रेरक भूमिका

नेत्रदान महादान: भारत विकास परिषद जावरा शाखा का इस सत्र का 12वां नेत्रदान संपन्न हुआ  स्वर्गीय रेखा पटवा की आंखों से दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी, परिषद पदाधिकारियों ने निभाई प्रेरक भूमिका

Spread the love

नेत्रदान महादान: भारत विकास परिषद जावरा शाखा का इस सत्र का 12वां नेत्रदान संपन्न हुआ 

स्वर्गीय रेखा पटवा की आंखों से दो लोगों को मिलेगी नई रोशनी, परिषद पदाधिकारियों ने निभाई प्रेरक भूमिका

संवाददाता वाजिद पठान की रिपोर्ट

 जावरा। भारत विकास परिषद, अध्यक्ष शेहर नाहर ने बताया जावरा शाखा द्वारा मानव सेवा और समाजहित के क्षेत्र में एक और सराहनीय कार्य करते हुए इस सत्र का 12वां नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। स्वर्गीय श्रीमती रेखा पटवा, धर्मपत्नी श्री ऋषभ पटवा के निधन उपरांत उनके परिजनों की सहमति से नेत्रदान की पावन प्रक्रिया पूर्ण कराई गई।

 

नेत्रदान के लिए परिवार को प्रेरित करने में पुखराजजी पटवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनकी प्रेरणा एवं जागरूकता के परिणामस्वरूप स्वर्गीय रेखा पटवा की आंखें दान की गईं, जिससे दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में उजाला आने की उम्मीद जगी है।

नेत्रदान की पूरी प्रक्रिया भारत विकास परिषद जावरा शाखा के अध्यक्ष शेखर नाहर, समाजसेवी निलेश मेहता एवं डॉ. ददरवाल के सहयोग एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुई। परिषद के पदाधिकारियों ने इसे मानवता की सेवा का श्रेष्ठ कार्य बताते हुए समाज से अधिकाधिक लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परिषद सदस्यों ने स्वर्गीय रेखा पटवा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेत्रदान ऐसा महादान है, जो किसी के निधन के बाद भी उसकी स्मृतियों को जीवंत रखता है और किसी जरूरतमंद के जीवन में नई रोशनी भरता है।

भारत विकास परिषद जावरा शाखा द्वारा लगातार किए जा रहे नेत्रदान जागरूकता अभियान के परिणामस्वरूप क्षेत्र में नेत्रदान के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। परिषद ने सभी नागरिकों से इस पुण्य कार्य में आगे आने और नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील की।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]