धार कुक्षी के डेहरी में सेवानिवृत्ति पर पन्नालाल राठौर को दी विदाई*
एकीकृत शाला शासकीय कन्या हाईस्कूल डेहरी में वरिष्ठ शिक्षक ( प्रा.शा.) श्री पन्नालाल राठौर सहायक शिक्षक के सेवानिवृत्त दिनांक 31 मई 2026 को होने पर शाला में विदाई समारोह आयोजित किया गया । अतिथि संकुल प्रभारी प्राचार्य श्री एम. एस. भँवर,नोडल बीएसी श्री सचिन मालवीया, जनशिक्षक श्री के. एस. जमरा, संकुल लिपिक श्री राधु सिंह जमरा,प्रभारी प्राचार्य श्री जे. एस. अजनारे ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय परिवार के द्वारा श्री राठौर को साफा बाँध कर , तिलक कर,पुष्पहार से स्वागत किया । विद्यालय परिवार द्वारा शाल , श्रीफल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया सभी ने मिष्ठान से श्री राठौर का मुंह मीठा कराया। संचालन प्रधानाध्यापक श्री चंपालाल उपाध्याय ने किया । इस अवसर पर श्री भँवर,श्री अजनारे, श्री एस.एस. सोलंकी,श्री रणछोड़ जामोद, श्री एम. एस. एस्के, श्रीमती धापू राठौर,श्रीमती मीनाक्षी राठौड़, श्री उदय भाबर,श्री एस. एस. मुझाल्दा एवं परिवारजनों अपने उद्बोधन में श्री राठौर की कर्तव्य के प्रति निष्ठा, लगन एवं छोटे बच्चों के प्रति उनका स्नेह, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में सहभागिता, अध्यात्म एवं सामाजिक कार्यों के प्रति उनकी रुचि ,सरल, सहज स्वभाव की सभी ने प्रशंसा की । सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु होने की कामना की । श्री राठौर ने विदाई समारोह आयोजित करने पर स्टॉफ एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि सामाजिक दायित्वों, गायत्री परिवार मिशन के साथ शिक्षा के क्षेत्र में निरंत कार्य करते रहेंगे । उनकी पुत्रवधू श्रीमती पूजा राठौर एवं शिक्षिका श्रीमती मीनाक्षी राठौड़ ने उनके आध्यात्मिक , सामाजिक कार्य की प्रशंसा करते हुए कविता प्रस्तुत की । इस अवसर पर श्री राठौर की धर्मपत्नी श्रीमती मंजुला पुत्र आकाश,अरुण,वरुण, पुत्रवधू अंकिता,रागिनी, पूजा एवं श्री प्रताप रावत, श्रीमती बसंती कन्नौज तथा उनके परिजन उपस्थित रहे । सभी ने साथ में सहभोज प्राप्त किया। श्री राठौर को स्टॉफ के साथी गाजेबाजे के साथ उनके घर तक छोड़ने गए।
इस्लामुद्दीन मुल्तानी प्रदेश की कलम 24/7 न्यूज़ चैनल कुक्षी धार मध्य प्रदेश




