Home » मेघनगर » पोलियो उन्मूलन अभियान में रोटरी क्लब अपना मेघनगर की सक्रिय सहभागिता

पोलियो उन्मूलन अभियान में रोटरी क्लब अपना मेघनगर की सक्रिय सहभागिता

Spread the love

## **पोलियो उन्मूलन अभियान में रोटरी क्लब अपना मेघनगर की सक्रिय सहभागिता**

 

*एडिटर इन चीफ मो. जावेद शीशगर*

 

 

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर **डॉ. विनोद नायक** एवं **रोटरी क्लब अपना मेघनगर** के अध्यक्ष **गोविंद सिंह चौहान** के नेतृत्व में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पिलाई गई। इस अवसर पर बच्चों को बिस्कुट वितरित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

 

इस अवसर पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर **डॉ. विनोद नायक** ने बताया कि **पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान 28 जून से प्रारंभ हुआ है, जो 30 जून तक चलेगा।** उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने का सबसे प्रभावी उपाय समय पर टीकाकरण है तथा प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

कार्यक्रम के दौरान रोटरी क्लब अपना मेघनगर के संस्थापक अध्यक्ष **भरत मिस्त्री** ने बताया कि **रोटरी इंटरनेशनल** पिछले कई वर्षों से विश्वभर में पोलियो उन्मूलन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। भारत आज पोलियो-मुक्त देशों की श्रेणी में अपनी पहचान बनाए हुए है, जो केंद्र एवं राज्य सरकार, स्वास्थ्य विभाग तथा रोटरी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जब तक विश्व से पोलियो का पूर्णतः उन्मूलन नहीं हो जाता, तब तक प्रत्येक बच्चे को पोलियो की प्रत्येक खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वे किसी भी अभियान में अपने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने से न चूकें।

 

कार्यक्रम में रोटरी क्लब अपना मेघनगर के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर अधिक से अधिक बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब के सदस्य **मांगीलाल नायक, महेश प्रजापति, प्रदीप नायक** सहित अन्य रोटेरियन्स एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर संकल्प लिया कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की जीवनरक्षक खुराक पहुंचाकर समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने में अपना योगदान निरंतर देते रहेंगे।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]