Home » JAORA » लायंस क्लब जावरा में नवीन सत्र की शुरुआत गणेश पूजन, डॉक्टर डे सीए केआ सम्मान समारोह के साथ नवीन अध्यक्ष सुधीर जैन ने पदभार ग्रहण किया

लायंस क्लब जावरा में नवीन सत्र की शुरुआत गणेश पूजन, डॉक्टर डे सीए केआ सम्मान समारोह के साथ नवीन अध्यक्ष सुधीर जैन ने पदभार ग्रहण किया

Spread the love

लायंस क्लब जावरा मे नवीन सत्र की शुरुआत गणेश पूजन, डॉक्टर डे सीए का सम्मान समारोह के साथ नवीन अध्यक्ष सुधीर जैन ने पदभार ग्रहण किया

जावरा(नि.प्र.) लायंस क्लब जावरा सत्र 2026-27 की नवीन टीम अध्यक्ष सुधीर जैन (एडवोकेट) द्वारा आज लायंस नेत्र चिकित्सालय जावरा स्थित गणेश जी मंदिर पर भगवान गणेश जी के दर्शन वन्दन व पूजन कर सत्र की शुरुआत की उपरोक्त जानकारी देते हुए लायंस क्लब जावरा के सचिव संदीप रांका ने बताया की प्रथम सेवा कार्य के रूप में आज डॉक्टर्स डे व चार्टर एकाउन्ट डे के अवसर पर लायंस परिवार के चिकित्सक डॉ.एच.एस.राठौर,डॉ. दिलीप शाकल्य,डॉ.शैलेन्द्र पाण्डेय, डॉ. हेमंत सिसोदिया व नेत्र चिकित्सालय में सेवाएं प्रदान कर रहे डॉ.एन.के.वर्मा व डॉ. यश हाड़ा व चार्टड एकाउन्टेड पार्थ शर्मा,नियुष चोपडा,हर्षित चोरडिया,अक्षिता चोपडा, अर्पण चपड़ोद का सम्मान किया गया।

   इस अवसर पर लायंस अध्यक्ष सुधीर जैन,कोषाध्यक्ष विपिन चोरडिया व कार्यवाहक सचिव संजय गोधा का लायंस साथियों द्वारा स्वागत किया गया, इस अवसर पर पूर्व गवर्नर राजेन्द्र गर्ग, रीजन चेयरमेन डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय, झोन चेयरमेन यश जैन व प्रदीप शर्मा, रमेश मेहता,रजनीकांत शाह,राकेश एम. कोचट्टा, विजय पामेचा, अशोक सेठिया, हरिनारायण अरोड़ा,पवन मोदी, अनिल धारीवाल, अरुण संघवी, गोपाल सेठिया,सजी वर्गीस, अनिल काला, अजय सकलेचा, डॉ.दिलीप शाकल्य, नितिराज सिंह, महेन्द्र गंगवाल, अनूप शर्मा, अशोक चोपडा,राजकुमार मारवाड़ी, पंकज कांठेड, लकी सोनी, विजय राठौर, शरद डूंगरवाल, संदीप दसेड़ा, अजय चौरसिया, मनीष कोचर उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन पूर्वांध्यक्ष घनश्याम रामनानी व आभार संजय गोधा ने व्यक्त किया |

प्रदेश की कलम24×7 वाजिद पठान की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]