Home » मध्य प्रदेश » डॉक्टर्स डे पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर्स को पौधा भेंट कर एवं फूल देकर किया सम्मान

डॉक्टर्स डे पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर्स को पौधा भेंट कर एवं फूल देकर किया सम्मान

Spread the love

*डॉक्टर्स डे पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर्स को पौधा भेंट कर एवं फूल देकर किया सम्मान*

संवाददाता भगवान मुजाल्दा

*गंधवानी* — 1 जुलाई को मनाए गए राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंधवानी, आईटीआई परिसर, तहसील कालोनी गंधवानी में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के डॉक्टर्स का सम्मान किया। इस दौरान डॉक्टर्स को पौधे भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और फूल देकर उनका अभिनंदन किया गया।

सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल से लेकर आज तक डॉक्टर्स ने जिस समर्पण और सेवा भाव से मरीजों की सेवा की है, वह सराहनीय है। डॉक्टर्स हमारे समाज के सच्चे नायक हैं। पौधा भेंट करने का उद्देश्य स्वस्थ समाज के साथ-साथ स्वस्थ पर्यावरण का संदेश देना भी है।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. सपना अचाले डा जामोद एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की सिस्टरस सहित अन्य चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर्स एवं स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम में RCPL फाउंडेशन, अभिजीत फाउंडेशन, गंधवानी की सामाजिक कार्यकर्ता पीयू गुप्ता, पूजा मालवीया, चंदा पाटीदार, प्रियांजलि मालवीया, ममता राठौड़ एवं पत्रकार हरिओम मालवीया उपस्थित रहे।

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]