Home » मध्य प्रदेश » साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के तहत झाबुआ पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान जारी

साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के तहत झाबुआ पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान जारी

Spread the love

साइबर जागरूकता अभियान “सेफ क्लिक 2.0” के तहत झाबुआ पुलिस का व्यापक जनजागरूकता अभियान जारी

अभियान के 13वें दिन साइबर पोर्टल जागरूकता, संचार सारथी/CEIR एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) का व्यापक प्रचार-प्रसार, छात्र मित्रों के माध्यम से सुरक्षित ऑनलाइन UPI लेन-देन के लिए साइबर संबंधी प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो झाबुआ

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित 15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान *”सेफ क्लिक 2.0″* के अंतर्गत झाबुआ पुलिस द्वारा जिलेभर में निरंतर व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 24 जून 2026 से प्रारंभ इस अभियान का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल वातावरण का निर्माण करना है।

पुलिस अधीक्षक *श्री देवेंद्र पाटीदार* के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया* के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में साइबर सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। साथ ही साइबर जागरूकता रथ एवं रक्षा सखी टीम द्वारा गांव-गांव, शैक्षणिक संस्थानों तथा प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के संबंध में जानकारी प्रदान की जा रही है।

अभियान के *13वें दिन संचार सारथी/CEIR (Central Equipment Identity Register) एवं राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP)* के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। नागरिकों को बताया गया कि मोबाइल फोन गुम होने या चोरी होने की स्थिति में CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कर उसका पता लगाने की प्रक्रिया अपनाई जा सकती है। साथ ही साइबर अपराध की किसी भी घटना की शिकायत तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षित ऑनलाइन UPI लेन-देन के संबंध में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि किसी भी अज्ञात QR कोड को स्कैन न करें, भुगतान प्राप्त करने के नाम पर PIN दर्ज न करें तथा किसी भी ऑनलाइन भुगतान से पूर्व प्राप्तकर्ता की जानकारी का सत्यापन अवश्य करें।
जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं अन्य नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल लेन-देन, साइबर स्वच्छता, वित्तीय सुरक्षा तथा ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई। सामुदायिक उद्घोषणाओं के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए गए तथा जागरूकता पम्पलेट वितरित कर लोगों को सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रमों में महिलाओं, विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों एवं पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता रही।

झाबुआ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी लगातार साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं। नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी, पासवर्ड, यूपीआई पिन, बैंक खाते की गोपनीय जानकारी अथवा अन्य व्यक्तिगत वित्तीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन विश्वास न करें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल *1930 पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP)* पर शिकायत दर्ज कराएं।

आज आयोजित जागरूकता गतिविधियों के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में *20 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 2715 नागरिकों* को साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि *”डिजिटल युग में थोड़ी-सी सतर्कता बड़े आर्थिक एवं सामाजिक नुकसान से बचा सकती है।”* उन्होंने सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं, विद्यार्थियों, अभिभावकों, वरिष्ठ नागरिकों एवं शासकीय कर्मचारियों से साइबर सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने तथा किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]