Home » मध्य प्रदेश » नव नियुक्त चौकी प्रभारी के. सी सर्वी ने कुंदनपुर चौकी का पदभार ग्रहण किया

नव नियुक्त चौकी प्रभारी के. सी सर्वी ने कुंदनपुर चौकी का पदभार ग्रहण किया

Spread the love

 

 

*नव नियुक्त चौकी प्रभारी के. सी .सर्वी ने कुंदनपुर चौकी का पदभार ग्रहण किया

 

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो प्रदेश की कलम 24×7 

कुंदनपुर। नव नियुक्त चौकी प्रभारी के. सी.सर्वी ने कुंदनपुर पुलिस चौकी पहुंचकर विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं स्टाफ ने उनका स्वागत किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने चौकी के समस्त पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, लंबित प्रकरणों एवं अपराध संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली

चौकी प्रभारी श्री सर्वी ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई, महिला सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखना तथा आमजन की शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण उनकी कार्यशैली का प्रमुख हिस्सा रहेगा।

उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करना आवश्यक है। लोगों द्वारा दी गई सूचनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी तथा प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, नशे का कारोबार, जुआ-सट्टा तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने चौकी परिसर का निरीक्षण भी किया तथा पुलिस कर्मचारियों को अनुशासन, सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराना और क्षेत्र में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाΦए रखना

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]