Home » झाबुआ » झाबुआ की जर्जर सड़को एवं E – 20 पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

झाबुआ की जर्जर सड़को एवं E – 20 पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

झाबुआ की जर्जर सड़कों एवं E-20 पेट्रोल से जुड़ी समस्याओं को लेकर युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

 

जिला युवा कांग्रेस, झाबुआ जिलाध्यक्ष नटवर डोडियार के नेतृत्व में थांदला युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अक्षय कामलिया, विधानसभा उपाध्यक्ष वीरेंद्र बारिया की उपस्थिति में आज 8 लेन एक्सप्रेस वे का निरीक्षण करने आ रहे सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी जी का ध्यान जिले की जर्जर सड़कों एवं E-20 पेट्रोल से आमजन को हो रही परेशानियों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से एक ज्ञापन प्रेषित किया गया।

 

ज्ञापन में बताया गया कि झाबुआ जिले की अनेक सड़कें लंबे समय से अत्यंत खराब स्थिति में हैं। बरसात के मौसम में इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से आम नागरिकों, वाहन चालकों एवं यात्रियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई स्थानों पर पहाड़ियों से पत्थर गिरने की घटनाओं के कारण एवं एक्सप्रेस वे पर पथराव के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।

 

इसके अतिरिक्त, ज्ञापन में E-20 पेट्रोल के उपयोग से विशेष रूप से BS6 दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के इंजन पर पड़ने वाले संभावित प्रतिकूल प्रभावों का भी उल्लेख किया गया है। इस संबंध में आमजन की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए सरकार से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया गया है।

 

जिला युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार से मांग की है कि जिले की जर्जर सड़कों का शीघ्र निर्माण एवं मरम्मत कराई जाए, सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय किए जाएं तथा E-20 पेट्रोल से संबंधित समस्याओं का उचित समाधान निकालकर आम जनता को राहत प्रदान की जाए। युवा कांग्रेस ने आशा व्यक्त की है कि सरकार जनहित के इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करेगी

*प्रदेश की कलम 24 * 7 के लिए रमेश चौहान की रिपोर्ट*

 

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]