Home » रतलाम » रतलाम जिले में अब तक औसतन 228.38 मिमी वर्षा दर्ज, ताल तहसील में 196 मिमी बारिश

रतलाम जिले में अब तक औसतन 228.38 मिमी वर्षा दर्ज, ताल तहसील में 196 मिमी बारिश

Spread the love

रतलाम मध्यप्रदेश

जिला संवाददाता : दीपक सोनी

 

रतलाम जिले में अब तक औसतन 228.38 मिमी वर्षा दर्ज, ताल तहसील में 196 मिमी बारिश

 

रतलाम, 10 जुलाई 2026। कलेक्टर कार्यालय (भू-संसाधन प्रबंधन) द्वारा जारी वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार जिले में 1 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक औसतन 228.38 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 918.3 मिमी निर्धारित है।

 

तहसीलवार वर्षा आंकड़ों के अनुसार रतलाम तहसील में सर्वाधिक 329 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसके बाद आलोट में 281 मिमी, पिपलौदा में 264 मिमी, जावरा में 217 मिमी, सैलाना में 212 मिमी, ताल में 196 मिमी, रावटी में 174 मिमी तथा बाजना में 154 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

 

ताल तहसील में इस मानसून सीजन के दौरान अब तक 196 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 141 मिमी वर्षा हुई थी। इस प्रकार ताल क्षेत्र में पिछले वर्ष की तुलना में वर्षा में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

 

जारी रिपोर्ट के अनुसार 10 जुलाई को जिले की किसी भी तहसील में वर्षा दर्ज नहीं की गई। प्रशासन द्वारा मानसून की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है तथा संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]