Home » मध्य प्रदेश » राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए तहसील स्तर पर आयोजित हुई विशेष जनसुनवाई

राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए तहसील स्तर पर आयोजित हुई विशेष जनसुनवाई

Spread the love

राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए तहसील स्तर पर आयोजित हुई विशेष जनसुनवाई

कुल 220 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 181 त्वरित निराकरण किया गया

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो 

झाबुआ, 17 जुलाई 2026। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित, प्रभावी एवं स्थानीय स्तर पर निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले की सभी तहसीलों में प्रत्येक शुक्रवार विशेष राजस्व जनसुनवाई का आयोजन किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के बजाय तहसील स्तर पर ही बेहतर एवं समयबद्ध सुविधा उपलब्ध कराना है।

शुक्रवार को आयोजित विशेष जनसुनवाई में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण संबंधी प्रकरण, अभिलेख दुरुस्ती सहित अन्य राजस्व मामलों से संबंधित कुल 220 आवेदन प्राप्त हुए ,जिसमें से 181 का त्वरित निराकरण किया गया। 220 आवेदनों में से 146 अन्य शिकायतें, 20 अतिक्रमण संबंधी प्रकरण, 4 कब्जा दिलाने, 41 नामांतरण, 3 बंटवारा तथा 6 सीमांकन संबंधी आवेदन शामिल रहे।

तहसीलवार प्राप्त आवेदनों में झाबुआ तहसील में 111, थांदला में 64, रामा में 25, मेघनगर मंय 13, राणापुर में 5 तथा पेटलावद में 2 आवेदन प्राप्त हुए।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]