Home » रतलाम » विकसित भारत – 2047 विजन बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ ने ताल क्षेत्र के विकास के लिए रखे महत्वपूर्ण सुझाव

विकसित भारत – 2047 विजन बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ ने ताल क्षेत्र के विकास के लिए रखे महत्वपूर्ण सुझाव

Spread the love

रतलाम, मध्यप्रदेश

विकसित भारत–2047 विजन बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ ने ताल क्षेत्र के विकास के लिए रखे महत्वपूर्ण सुझाव

ताल (रतलाम)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत–2047 के संकल्प को लेकर आयोजित आलोट विधानसभा विजन बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष शुभम राठौड़ ने ताल क्षेत्र के समग्र एवं दीर्घकालीन विकास को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

शुभम राठौड़ ने अपने सुझाव विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) विवेक सोनकर एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष लिखित रूप में प्रस्तुत किए।

 

उन्होंने ताल को विकासखंड (ब्लॉक) का दर्जा देने, ताल नगर की सीमा का विस्तार कर आसपास के गांवों को शामिल करते हुए नगर पालिका का गठन करने, गांधी सागर जल परियोजना के माध्यम से प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने तथा ताल में आधुनिक खेल स्टेडियम का निर्माण कराने की मांग रखी।

इसके अलावा चंबल नदी पर घाट एवं डेम बनाकर जल संरक्षण के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने, जावरा–आगर मार्ग को फोरलेन बनाने तथा ताल नगर में आईटीआई एवं महाविद्यालय की स्थापना कर युवाओं को तकनीकी एवं उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए।

 

शुभम राठौड़ ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, रोजगार, आधारभूत सुविधाओं एवं जनकल्याण से जुड़े अन्य विषयों पर भी सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं पर सकारात्मक पहल होने से आने वाले वर्षों में आलोट विधानसभा क्षेत्र का संतुलित एवं सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सकेगा।

भाजपा मंडल अध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया कि ताल क्षेत्र के विकास से जुड़े इन सुझावों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक पहल की जाएगी। इससे ताल क्षेत्र को विकास की नई दिशा मिलेगी और विकसित भारत–2047 के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

प्रदेश की कलम 24 ×7 जिला संवाददाता: दीपक सोनी की रिपोर्ट 

Facebook
X
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]