Home » झाबुआ » प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित

Spread the love

*प्रस्फुटन समितियो की सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित*
संवाददाता- रमेश चौहान
गांव रजला में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद् विकासखण्ड रामा जिला झाबुआ द्वारा नवांकुर संस्था रजला ग्राम विकास समिति के माध्यम से प्रस्फुटन समितियों की सेक्टर स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
जिसमे जिला समन्वयक श्री प्रेमसिंह चौहान द्वारा प्रस्फुटन समितियों के कार्यों की समीक्षा की गई । जिसमें आदर्श ग्राम, प्रस्फुटन बोर्ड, जल गंगा संवर्धन अभियान,पौधा रोपण ,दस्तावेजीकरण नर्सरी स्थापना,सी एम् सी एल डी पी पाठ्यक्रम में छात्र छात्राओं के प्रवेश करवाने हेतु प्रेरित कर मार्गदर्शन प्रदान किया । विकासखंड समन्वयक श्री तेज सिंह देव ने कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा समिति को सक्रियता से कार्य कार्य करने पर चर्चा की गई ।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था प्रभारी श्री मुनिया हिरोर प्रस्फुटन समिति से श्री भूरला डावर, भयानक सिंह जमरा, रामसिंह पाल, रमेश मकोडिया, दिल्लू पाल, पृथ्वीराज हीहोर, एम एस डब्लू छात्रा वर्षा हीहोर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती सोवनी सोलंकी ग्रामीणजन उपस्थित हुए |

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]