Home » मध्य प्रदेश » कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने 8 लेन सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने 8 लेन सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Spread the love

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने 8 लेन सड़क का संयुक्त निरीक्षण किया

सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो 

झाबुआ, कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार ने थांदला क्षेत्र में स्थित 8 लेन सड़क का टोल नाके से जिले की सीमा तक संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था तथा यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 8 लेन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि सड़क पर बने सभी अवैध कटों को तत्काल बंद कराया जाए तथा मार्ग के किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न होने दिया जाए। साथ ही भविष्य में पत्थर फेंकने जैसी अप्रिय घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी निगरानी एवं आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

अधिकारियों ने मार्ग पर स्थित रेस्ट एरिया का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रेस्ट एरिया एवं ट्रॉमा सेंटर को शीघ्र प्रारंभ करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन एवं जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री भास्कर गाचले , एसडीओपी थांदला , तहसीलदार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]