Home » रतलाम » अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स पकड़ने में ताल पुलिस को मिली सफलता

अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स पकड़ने में ताल पुलिस को मिली सफलता

Spread the love

ब्रेकिंग न्यूज

अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स पकड़ने में ताल पुलिस को मिली सफलता

रतलाम, मध्यप्रदेश | जिला संवाददाता दीपक सोनी

ताल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी कीमत करीब ₹1 लाख, तथा बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल कीमत करीब ₹50 हजार बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विवेक कुमार लाल और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पल्लवी गौर के मार्गदर्शन में थाना ताल पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आसिफ पिता जाकिर खान मेवाती, उम्र 35 वर्ष, निवासी देवरागली पिपलिया मंडी, हाल मुकाम बन्नाखेड़ा थाना औद्योगिक क्षेत्र जावरा को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने साहेल पिता कमरुद्दीन खां, उम्र 25 वर्ष, निवासी अरिहंत कॉलोनी जावरा को भी गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

बरामद सामग्री:

🔹 10 ग्राम एमडी ड्रग्स — कीमत ₹1,00,000

🔹 बिना नंबर की सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल — कीमत ₹50,000

इस कार्रवाई में थाना ताल पुलिस के निरीक्षक स्वराज डाबी थाना प्रभारी, सउनि पंकज भम्भोरिया, आरक्षक शुभम सिंह चौहान, आरक्षक 241अंकित काला, आरक्षक 508 आदिल , 1067 भूपेंद्र डिण्डोर आरक्षक 337 सांवरिया पाटीदार सहित पुलिस टीम का सराहनीय भूमिका रही।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]