Home » झाबुआ » विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम हुआ आयेाजित

विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम हुआ आयेाजित

Spread the love

विकासखंड स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम हुआ आयोजित 

 

मासिक बैठक , सह प्रशिक्षण पूर्ण

रणबीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो

झाबुआ – मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला झाबुआ द्वारा संवाद योजना के अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम में विकासखंड स्तरीय मासिक बैठक एवं सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता जिला पंचायत सामाजिक अंकेक्षण अधिकारी मुकेश सिंह चौहान एवं पेसा एक्ट विकासखंड समन्वयक मानसिंह बारिया ,मेंटर्स एवं प्रोफेसर अजय कुमार थे।

मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात आमंत्रित अतिथियों का स्वागत समिति पदाधिकारीयो द्वारा किया गया। स्वागत भाषण देते हुए जिला समन्वयक प्रेम सिंह चौहान ने बताया कि विकासखंड में 25 ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं 3 नगर वार्ड प्रस्फुटन समिति 5 नवांकुर संस्थाएं कार्य कर रही है। इनके द्वारा समय-समय पर शासन के निर्देशानुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। ब्लॉक समन्वयक तोलिया डामोर ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा चयनित प्रस्फुटन समितियो की शक्तियों को जागृत करने के लिए वर्ष भर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिसमें वक्ताओं उपयोगी जानकारीया दी जाती है।साथ ही आगामी माह में हरियाली यात्रा, नवांकुर सखी, एक पेड़ मां के नाम पौधारोपण और तिरंगा यात्रा आयोजित करने को कहा गया ।

प्रशिक्षण कर्ता मुकेश सिंह चौहान ने बताया कि ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट हर वर्ष होता है जिसमें वर्ष भर किए गए कार्यों को ग्राम सभा के माध्यम से बताया जाता है।इसमें तीन प्रकार के सत्यापन होते हैं भौतिक मौखिक और दस्तावेजी करण। ग्राम के लोगों की जागरूकता से कार्य में पारदर्शिता आती है। पेसा एक्ट के मानसिंह जी ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में पेसा एक्ट की समितियां बनी हुई है, जो उन्हें उनके अधिकार के लिए जागरूक कर रही है आज गांव में लोगों में जल, जंगल, जमीन के संरक्षण के लिए जागरूकता आई है। वे अन्य को अतिक्रमण से रोक रहे है। पंचायतो की ग्राम सभा में सभी को आवश्यक रूप से भाग लेना चाहिए।

प्रोफेसर अजय कुमार ने समितियो के पदाधिकारीयो से पर्सनैलिटी डेवलपमेंट पर बातचीत की।और बताया कि किस प्रकार लोगों से बिहेवियर करना चाहिए। स्वयं को बेहतर बनाने से आप दूसरे को सिखा सकते हैं।

कार्यक्रम में सीएम इंटर्न ,नवांकुर, मेंटर्स एवं प्रस्फुटन समितियो के सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन में मेंटर्स प्रकाश मेड़ा ने ओर आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था अध्यक्ष राजेश बैरागी ने किया।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]