Home » JAORA » हरियाली का संकल्प बना यादगार पल, अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन ने किया पौधारोपण

हरियाली का संकल्प बना यादगार पल, अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन ने किया पौधारोपण

Spread the love

हरियाली का संकल्प बना यादगार पल, अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन ने किया पौधारोपण

संवाददाता वाजिद पठान

जावरा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने की दिशा में अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा अकेला हनुमान मंदिर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी श्री बंकट सिंधल ने कहा कि पौधारोपण करना उनके लिए अत्यंत सुखद और आत्मिक संतोष देने वाला अनुभव रहा। उन्होंने कहा कि प्रकृति की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और यह अवसर उनके जीवन के यादगार पलों में हमेशा शामिल रहेगा।
संस्था के अध्यक्ष अभय कोठारी ने बताया कि अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन द्वारा प्रतिवर्ष “वृक्ष मित्र अभियान” के अंतर्गत नगर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जाता है। इसी अभियान की कड़ी में इस वर्ष अकेला हनुमान मंदिर परिसर में जामुन, जामफल, सीताफल, नीम, गुलमोहर सहित अनेक छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनके संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति समाज में जागरूकता विकसित करना भी है।
कार्यक्रम में हरि नारायण अरोड़ा, सुरेंद्र मेहता, जगदीश उपमन्यु, अनिल धाड़ीवाल, पंकज काठेड, गगन सिंधल, जूली मारवाड़ी, लोकेश शर्मा, श्रेणीक ओस्तवाल, सुरेश राठौड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में संस्था अध्यक्ष अभय कोठारी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया, जबकि गगन सिंधल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]