- झाबुआ जिला अध्यक्ष रविंद्र भाटी ने झकनावदा में आम का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
झाबुआ से चंद्रशेखर राठौर
झाबुआ। अधिमान्य पत्रकार नेतृत्व समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री डल्लू कुमार सोनी एवं प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम कुमार बर्मन के निर्देशन में चलाए जा रहे “एक पौधा लगाएं” अभियान के तहत झाबुआ जिला अध्यक्ष रविंद्र भाटी ने समिति के पदाधिकारियों की उपस्थिति में झाबुआ जिले के ग्राम झकनावदा स्थित महाकाल मंदिर परिसर में आम का पौधा रोपित किया।
इस अवसर पर रविंद्र भाटी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित सुरक्षा, देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करना भी है, ताकि वे भविष्य में बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को स्वच्छ एवं संतुलित बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी जिम्मेदारी के साथ देखभाल भी करे। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और हरित भविष्य मिल सकेगा।




