जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष ने संस्कार धाम में जिला पुलिस अधीक्षक के साथ पौधरोपण कर मनाया अपना जन्मदिन
जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी
आलीराजपुर:
सत्य, निष्पक्षता और दबंग पत्रकारिता के पर्याय, प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं ‘हिंदुस्तान मेल’ के जिला ब्यूरो चीफ तथा कुशल नेभाई राकेश तंवर का जन्मदिन अत्यंत उत्साह और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। उनकी बेबाक और प्रभावशाली लेखनी से समाज को एक नई दिशा मिलती रही है, और उनके ओजस्वी व्यक्तित्व से हर कोई प्रेरित होता है।

इस विशेष अवसर पर समाज में सकारात्मक संदेश देने के लिए संस्कार धाम परिसर में वृक्षारोपण का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रकृति संरक्षण के इस पवित्र कार्य में अलीराजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) रघुवंश सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने पौधे रोपकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।
अलीराजपुर एसपी द्वारा शानदार कविता प्रस्तुति:
समारोह के दौरान एक खास और यादगार पल तब आया जब अलीराजपुर एसपी रघुवंश सिह ने राकेश तंवर के जन्मदिन पर अपनी आवाज में एक शानदार कविता प्रस्तुत की, जिसने वहां मौजूद सभी लोगों का मन मोह लिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

क्षेत्रभर के पत्रकारों की रही गरिमामयी उपस्थिति:
जन्मदिन के इस भव्य आयोजन में जोबट, आजाद नगर (भाबरा), खट्टाली, आमुवा, नानपुर और अलीराजपुर सहित पूरे जिलेभर से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के तमाम पत्रकार साथी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर राकेश जी को फूल-मालाओं और गुलदस्तों के साथ जन्मदिन की आत्मीय बधाइयां दीं।

वृक्षारोपण और सांस्कृतिक माहौल के उपरांत एक स्नेह भोज का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी ने सम्मिलित होकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि राकेश तंवर दीर्घायु हों और उनकी यह निष्पक्ष एवं सत्य की धार, कलम यूं ही निरंतर समाजहित में चलती रहे।




