मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम का गंधवानी में हुआ शुभारंभ, मौके पर हुआ हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण
संवाददाता भगवान मुजाल्दा-
गंधवानी जनपद कार्यालय के वीसी हॉल में मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का मौके पर निराकरण करना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा, जनपद प्रतिनिधि नेपाल मंडलोई, पत्रकार हरिओम मालविया, तहसीलदार बामनिया एवं जनपद सीईओ राधा डावर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन गोविंद निगवाल ने किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश मोटसरा ने अपने संबोधन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री की योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय, संबल कार्ड सहित अन्य योजनाओं तथा प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना एवं अन्य जनहितकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया,श्री राकेश मोटसरा ने राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राही को अवश्य मिले उन्होंने अपने ओजस्वी शैली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे गरीबो,शोषित,वँचित लोगो के लिए कार्य करने को कहा
कहा कि सभी कार्य पंचायत से होते है पंचायत के कर्मचारी अगर सही कार्य करेंगे तो किसी भी हितग्राही को भटकना नहीं पड़ेगा सारी योजनाओं का लाभ उनको मिलेगा उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कहा करते थे जनता मेरी भगवान है में इनका पुजारी हूँ इस प्रकार का भाव हम सबको लेकर चलना है हितग्राही को लाभ दिलाना है
साथ ही अधिकारियों और कर्मचारियों से क्षेत्र में निरन्तर भृमण कर लोगो से आत्मीय संवाद का आग्रह भी किया ।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं का संबंधित विभागों द्वारा तत्काल निराकरण करने के निर्देश भी दिए गए।
कार्यक्रम में पुलिस विभाग, जनपद पंचायत, राजस्व विभाग, विद्युत विभाग, नल-जल विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD), महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। विभागों द्वारा हितग्राहियों की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई करते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।
मुख्यमंत्री जन विश्वास कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी एवं विभागीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम में मौजूद हितग्राहियों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




