सुश्रावक कैलाशचंद्र कटारिया का हुआ निधन
रणवीर सिंह सिसोदिया झाबुआ ब्यूरो चीफ
झाबुआ- जैन श्वेतांबर श्री संघ झाबुआ के वरिष्ठ संरक्षक प्रतिक्रमण आराधक सुश्रावक श्री कैलाशचंद्रजी कटारिया का शनिवार शाम को निधन हो गया वे 65 वर्ष के थे सरलमना धर्मनिष्ठ श्री कटारिया नियमित रूप से धर्म आराधना करते हुए प्रतिदिन प्रभु की सेवा पूजा एवं प्रतिक्रमण की उत्कृष्ट आराधना करते थे रविवार को गेल मुक्तिधाम पर उनका अंतिम संस्कार किया गया मुखाग्नि उनके पुत्र रचित कटारिया ने दी !
रिंकू रूनवाल ने बताया कि अंतिम संस्कार की संपूर्ण क्रिया पूर्ण विधि विधान के साथ श्री संघ के वरिष्ठ सुरेंद्र कांठी द्वारा करवाई गई, मुक्तिधाम पर हुई श्रद्धांजलि सभा में जैन श्वेतांबर श्री संघ की ओर से अध्यक्ष संजय मेहता वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजप्रकाश कोठारी, वर्धमान स्थानक श्री संघ के अध्यक्ष प्रदीप रूनवाल तेरापंथ महासभा के पंकज कोठारी मालवा महासंघ के यशवंत भंडारी भारतीय जनता पार्टी की ओर से दौलत भावसार सकल व्यापारी संघ से अध्यक्ष पंकज मोगरा आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की !




