Home » मध्य प्रदेश » शाजापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

शाजापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

Spread the love

शाजापुर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब

शाजापुर से महेंद्र सौराष्ट्रीय की रिपोर्ट

शाजापुर, मध्यप्रदेश।देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम के रंग में रंगे शाजापुर में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर निकले जनसैलाब से शहर का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से सराबोर नजर आया।

तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि करणी सेना परिवार प्रमुख ठाकुर जीवन सिंह शेरपुर रहे। उनके साथ करणी सेना परिवार के प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेशभर से पहुंचे करणी सेना परिवार के पदाधिकारी

कार्यक्रम में श्री अजीत सिंह खड़ी डोडिया, प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप सिंह मंगलगढ़, प्रदेश महासचिव लोकेंद्र सिंह मुंडेड़ी, नेपाल सिंह चलदू, अभिषेक राणावत, हुकुम पाल सिंह, प्रदेश सचिव चंद्रशेखर सिंह चंदेल, प्रदेश उपाध्यक्ष पंकजराज सिंह पुरनी राष्ट्रीय सचिव खंडवा  सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

वही शैलेंद्र सिंह झाला, पूर्व संगठन मंत्री ,शिवपाल सिंह, विधि सलाहकार रघुवीर सिंह, प्रदेश संयोजक सैनिक प्रकोष्ठ रुद्र प्रताप सिंह, संभाग सचिव यशपाल सिंह, संभाग उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सैनिक प्रकोष्ठ सहित संगठन के पदाधिकारियों ने भी यात्रा में सहभागिता की।

इसके अलावा   गुड्डू बना, आगर जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चांदनगांव, आगर जिला संयोजक मयंक प्रताप सिंह, राजगढ़ जिला अध्यक्ष , हरदा जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, उज्जैन जिला अध्यक्ष समर सिंह, भोपाल जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, इंदौर से यशवंत बना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा में शामिल हुए।

महिला इकाई क्षत्राणी की भी रही सक्रिय भागीदारी

तिरंगा यात्रा में महिला इकाई क्षत्राणी की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ममता जितेंद्र सिंह, संभाग अध्यक्ष रचना मनोज सिंह जादोन, जिला अध्यक्ष शाजापुर अनीता नरुका एवं मनीषा सिसोदिया सहित महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुईं।

महिला इकाई की सहभागिता ने आयोजन में विशेष उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

तिरंगों से सजा शाजापुर, गूंजे देशभक्ति के नारे

तिरंगा यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और नागरिक हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर शामिल हुए। भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।

यात्रा के मार्ग में नागरिकों ने भी उत्साह के साथ सहभागिता की। जगह-जगह तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया। हजारों लोगों की मौजूदगी के चलते यात्रा ने भव्य रूप ले लिया। 

करणी सेना परिवार ने दिया राष्ट्रएकता का संदेश

यात्रा के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। करणी सेना परिवार के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।

 

करणी सेना परिवार प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर की मौजूदगी में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन किया।

शाजापुर में निकली यह भव्य तिरंगा यात्रा शहर में देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रीय एकता की भावना का बड़ा संदेश देती नजर आई। हजारों लोगों की सहभागिता ने आयोजन को यादगार बना दिया।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]