Home » मध्य प्रदेश » ग्राम दत्तोत्तर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, विधायक महेश परमार ने लिया संतों का आशीर्वाद

ग्राम दत्तोत्तर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, विधायक महेश परमार ने लिया संतों का आशीर्वाद

Spread the love

ग्राम दत्तोत्तर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, विधायक महेश परमार ने लिया संतों का आशीर्वाद

दत्तोत्तर। ग्राम दत्तोत्तर में संत दूधाधारी महाराज के सानिध्य एवं पूज्य पंजाजी महाराज के मार्गदर्शन में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया गया। कथा आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन होकर कथा का आनंद लिया।

इस अवसर पर विधायक श्री महेश परमार भी आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने संत दूधाधारी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र एवं ग्रामीणों के सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन सत्यनारायण जी एवं उनके सुपुत्र दीपक पाटीदार द्वारा कराया गया। कथा के दौरान संतों एवं कथावाचक के मुखारविंद से भगवान की लीलाओं और भक्ति का सुंदर वर्णन किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

कार्यक्रम में मूलचंद पाटीदार पूर्व जिला उपाध्यक्ष, अशोक सरपंच, भारत पटेल, शंकर मोदी, बालकृष्ण पाटीदार, संजय पाटीदार मंडल अध्यक्ष, विष्णु पाटीदार, बासौदा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

गांववासियों ने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया तथा धार्मिक आयोजन का आनंद लिया। पूरे गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा।

रिपोर्ट — वकील साहब परदेसी कलाम 24×7, उज्जैन संभाग ब्यूरो

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]