Home » मध्य प्रदेश » इछावर वन परिक्षेत्र अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 33 सागौन की सिल्लियां जप्त

इछावर वन परिक्षेत्र अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 33 सागौन की सिल्लियां जप्त

Spread the love

इछावर वन परिक्षेत्र अधिकारी की बड़ी कार्रवाई, दो वाहनों से 33 सागौन की सिल्लियां जब्त

लोकेशन — इछावर, सीहोर

रिपोर्टर — जलील खान

 

 

मिथुन सिसौदिया की की बड़ी कार्रवाई ।

इछावर वन परिक्षेत्र अधिकारी मिथुन सिसौदिया एव वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 33 सागौन की सिल्लियां बरामद की हैं। कार्रवाई 8 अगस्त की रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है।

 

जानकारी के अनुसार, वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इछावर से भैरूंदा रोड की ओर दो वाहनो मे सागौन की लकड़ी ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी के निर्देश पर ब्रिजिशनगर एवं नादान वन विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर एक ऑल्टो 800 वाहन से 16 सागौन की सिल्लियां और एक वैगनआर वाहन से 17 सागौन की सिल्लियां बरामद कीं। दोनों वाहनों और सागौन की लकड़ी को वन विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है।

 

कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी मिलू सिसोदिया, वनपाल कमलेश वर्मा, आशीष, विनय सोलंकी, आशीष वर्मा राहुल गौर सहित वन अमले की टीम की भूमिका रही।

 

वन विभाग द्वारा जब्त की गई सागौन की लकड़ी को लेकर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में लकड़ी कहां से लाई गई थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था, इसकी भी जांच की जा रही है।

 

वन विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से सागौन की लकड़ी के परिवहन में लगे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]