Home » मध्य प्रदेश » प्रभारी मंत्री पहुंचे बड़ोद, भाजपा नेता जैन को दी श्रद्धांजलि

प्रभारी मंत्री पहुंचे बड़ोद, भाजपा नेता जैन को दी श्रद्धांजलि 

Spread the love

प्रभारी मंत्री पहुंचे बड़ोद, भाजपा नेता जैन को दी श्रद्धांजलि 

 बड़ोद- आगर संवाददाता अय्युब मंसूरी।

मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री व आगर जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान आज भाजपा नेता व पत्रकार स्वर्गीय महेंद्र जैन के आकस्मिक निधन पर विमलनाथ जैन मंदिर बड़ौद पहुंचकर स्वर्गीय जैन को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व उनके व्यक्तित्व को याद किया एवं परिजनों को सांत्वना दी। शोक सभा में भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत,संगठन जिला प्रभारी जयदीप पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भैरू सिंह चौहान,जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह परिहार, राधे ठाकुर, सत्यनारायण पटेल,अजय जैन मारुबल्डिया,संजय फुलेरा, रामेश्वर योगी आदि ने भी शोक प्रकट किया इस दौरान भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता पत्रकार एवं इष्टमित्र मौजूद रहे। 

जनपद में की कार्यकर्ताओं से भेंट 

प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान का जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम सिंह परिहार, जसपाल सिंह परिहार एवं कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया व कार्यकर्ताओं से भेंट की।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]