Home » नेशनल » जन अभियान परिषद ने नवांकुर सखियों की हरियाली कलश यात्रा निकाली

जन अभियान परिषद ने नवांकुर सखियों की हरियाली कलश यात्रा निकाली

Spread the love

जन अभियान परिषद ने नवांकुर सखियों की हरियाली कलश यात्रा निकाली

संवाददाता भगवान मुजाल्दा –

मनावर
म. प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था सत्यवीर तेजाजी समिति सिरसी द्वारा सेक्टर सिंघाना के ग्राम देवगढ़ में ” आज दिनांक 12/08/26 को हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा के रूप में ग्राम पंचायत भवन देवगढ़ से प्रारंभ होकर ग्राम की गलीयो से होते हुए ग्राम के मध्य में स्थित शिव मंदिर प्रांगण में यात्रा पहुंची , जहां नवांकुर सखीयो द्वारा भगवान शिव का जलाभिषेक किया गया ।
तत्पश्चात यात्रा यहां से आगे प्रस्थान कर ग्राम भ्रमण करते हुए ग्राम पंचायत भवन के पास स्थित सभा हॉल में पहुंची। जहां संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर नवांकुर सखियों को पौधे वितरित किए गए । इसके पूर्व संवाद कार्यक्रम के दौरान अतिथियो का स्वागत किया गया ।स्वागत बाद ,नवांकुर सखी कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य पर म. प्र.जन अभियान परिषद विकासखंड मनावर के विकास खण्ड समन्वयक समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत द्वारा प्रकाश डालते हुए बताया कि जन अभियान परिषद द्वारा पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी महिलाओं के सहयोग से सेक्टर स्तर पर नवांकुर सखि हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 12अगस्त से 17 अगस्त तक संपन्न करने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में आज दिनांक को ग्राम देवगढ़ में नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा का आयोजन किया गया।


संवाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम के वरिष्ठ समाज सेवी कैलाश पाटीदार ने नवांकुर सखी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया है कि पेड़ पौधे इसलिए लगाए जाते हैं कि इन पेड़ पौधों से हमें शुद्ध हवा मिलती है इसलिए हम सब को प्रतिवर्ष एक कम से कम एक एक पौधा तो अनिवार्य रूप से लगाना ही चाहिए ।
ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति देवगढ़ के सचिव मुकेश पाटीदार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा है कि हमारा जीवन ही इन पेड़ पौधों से चल रहा है । हम सब यह जानते हैं कि पेड़ नहीं तो जल नहीं, जल नहीं तो पेड़ नहीं और दोनों नहीं तो जीवन नहीं । इसलिए हमारे जीवन को स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए तथा प्राकृतिक संतुलन के लिए पेड़ पौधे लगाना आवश्यक है ।
इसलिए परिषद के मार्गदर्शन में आयोजित नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम के माध्यम से आज हमें जो पौधे वितरित किए गए हैं ।इन्हें अपने बच्चों जैसे बड़ा करना एवं संरक्षित रखना होगा है।
अतिथि उद्बोधन के बाद मां नर्मदा सेवा एवं जनकल्याण समिति एकलवारा के अध्यक्ष प्रवीण दास बैरागी द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया । तथा कार्यक्रम का संचालन सत्यवीर तेजाजी समिति सिरसी के अध्यक्ष
सावन जाट ने किया । इस दौरान बड़ी संख्या मे नवांकुर सखी,प्रस्फुटन समितियो के सदस्य ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे । तत्पश्चात महिलाओं को” एक पेड मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधे वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया ।
तत्पश्चात मारुति नंदन आश्रम ( देवगढ़)की पहाड़ी पर पौधारोपण किया गया। इस दौरान जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक भुवान सिंह गेहलोत,नवांकुर संस्था सत्यवीर तेजाजी समिति सिरसी के अध्यक्ष सावन जाट, मां नर्मदा सेवा एवं जनकल्याण समिति एकलवारा के अध्यक्ष प्रवीण दास बैरागी, मारुति नंदन आश्रम के महाराज, मोहन जी पाटीदार, दिनेश, सुधीर, वासुदेव,, राहुल, नितेश मालवीया,ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं नवांकुर सखी बहने रोशनी, विनीता, हिना, रजनी, मनीषा, सकू पाटीदार, आदि लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]