Home » मध्य प्रदेश » ग्राम रालामंडल के मिडिल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

ग्राम रालामंडल के मिडिल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

ग्राम रालामंडल के मिडिल स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रालामंडल। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ग्राम रालामंडल के मिडिल स्कूल परिसर में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व बड़े उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच ठाकुर दरबार सिंह जी परिहार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

 

इस अवसर पर विद्यालय के सुभाष शर्मा जी, स्कूल स्टाफ की मैडम एवं शिक्षकगण, बड़ी संख्या में विद्यार्थी तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे। सरपंच साहब ने बच्चों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व, देश के प्रति जिम्मेदारी और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की प्रेरणा दी।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति का माहौल रहा और सभी ने मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया।

 

परदेसी कलम 24/7 वकील साहब की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]