Home » रतलाम » जनगणना 2027 को लेकर रतलाम में तैयारियां तेज, फरवरी 2027 में घर-घर पहुंचेगा प्रगणक

जनगणना 2027 को लेकर रतलाम में तैयारियां तेज, फरवरी 2027 में घर-घर पहुंचेगा प्रगणक

Spread the love

जनगणना 2027 को लेकर रतलाम में तैयारियां तेज, फरवरी 2027 में घर-घर पहुंचेगा प्रगणक

रतलाम मध्यप्रदेश  जिला संवाददाता दीपक सोनी

रतलाम। भारत की जनगणना 2027 को लेकर जिले में जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। जारी प्रचार सामग्री के अनुसार फरवरी 2027 में प्रगणक घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य करेंगे। नागरिकों से सही एवं पूरी जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की गई है।

जनगणना के माध्यम से देश की जनसंख्या और नागरिकों से संबंधित आवश्यक आंकड़े एकत्र किए जाएंगे। इन आंकड़ों के आधार पर भविष्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, कृषि, सिंचाई, सड़क, बिजली, पानी सहित विभिन्न विकास योजनाओं और संसाधनों के बेहतर नियोजन में मदद मिलेगी।

प्रचार संदेश में नागरिकों को भरोसा दिलाया गया है कि जनगणना के दौरान दी गई जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही सभी नागरिकों से जनगणना में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए प्रगणक को सही जानकारी देने का आग्रह किया गया है।

जनगणना 2027 के संदेश में “सही जानकारी, बेहतर रतलाम” तथा “मेरा रतलाम, मेरा योगदान” का आह्वान किया गया है। इसका उद्देश्य सही आंकड़ों के माध्यम से जिले और देश के विकास की बेहतर योजना तैयार करना है।

जनगणना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए प्रचार सामग्री में भारत सरकार के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय की वेबसाइट censusindia.gov.in तथा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 14417 का उल्लेख किया गया है।

“सबकी गिनती… सबका विकास… सबका विश्वास” के संदेश के साथ नागरिकों से जनगणना में सहयोग करने की अपील की गई है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]