बोहानी हाट बाजार परिसर में गूंजी राम कथा, शिक्षक दिवस पर गुरुओं का हुआ पावन सम्मान



ग्राम बोहानी हाट बाजार परिसर में इन दिनों भक्ति का अनूठा माहौल है। यहाँ श्री श्री 108 श्री हृदय दास जी महाराज के मुखारविंद से बह रही श्री राम कथा की रसधारा में श्रद्धालु गोते लगा रहे हैं। महाराज जी के दिव्य प्रवचनों को सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु उमड़ रहे हैं और पूरा परिसर राम नाम के जयकारों से गुंजायमान है।शिक्षक दिवस पर विशेष आयोजनकथा के इसी पावन प्रवाह के बीच, देश के निर्माताओं यानी हमारे आदरणीय शिक्षकों को सम्मानित करने का एक अनूठा संगम देखने को मिला।


शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर, श्री महाराज के परम भक्त और खुशी डेयरी फ्रूट्स के संचालक पुनीत कुमार त्यागी द्वारा एक सराहनीय और संस्कारी पहल की गई।पुनीत कुमार त्यागी जी ने शिक्षा और ज्ञान की अधिष्ठात्री माता सरस्वती की पावन छायाप्रति (तस्वीर) ग्राम के सभी सम्मानित शिक्षकों को सादर भेंट की।गुरु-वंदन से अभिभूत हुआ समाज एक तरफ जहाँ श्री हृदय दास जी महाराज के मुख से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के आदर्शों का वाचन चल रहा था, वहीं दूसरी तरफ समाज को ज्ञान का उजियारा देने वाले गुरुओं का यह सम्मान देख पंडाल में मौजूद हर कोई भावविभोर हो उठा। इस भेंट के माध्यम से शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई और समाज में शिक्षा व संस्कारों के महत्व को रेखांकित किया गया।ग्रामवासियों ने इस पावन कथा के आयोजन और शिक्षक दिवस पर गुरुओं के इस गरिमामयी सम्मान के लिए आयोजकों ने पुनीत कुमार त्यागी जी की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
ब्यूरो चीफ़ नरसिंहपुर ओमप्रकाश मेहरा




