Home » मध्य प्रदेश » कोटा नगर निकाय चुनाव के लिए वंदना शर्मा बनी महिला कांग्रेस की प्रभारी

कोटा नगर निकाय चुनाव के लिए वंदना शर्मा बनी महिला कांग्रेस की प्रभारी

Spread the love

*कोटा/जयपुर*

*फरीद खान✍️*

 

*कोटा नगर निकाय चुनाव के लिए वंदना शर्मा बनीं महिला कांग्रेस की प्रभारी*

 

जयपुर/कोटा। राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने आगामी कोटा शहर के नगर निकाय चुनाव को लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपते हुए वंदना शर्मा को महिला कांग्रेस की प्रभारी नियुक्त किया है।

राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह की ओर से 8 सितंबर 2026 को जारी नियुक्ति पत्र में वंदना शर्मा को कोटा शहर में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पत्र में प्रदेश महिला कांग्रेस ने विश्वास जताया है कि वंदना शर्मा अपने संगठनात्मक अनुभव एवं सक्रिय नेतृत्व के माध्यम से स्थानीय महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में प्रभावी चुनाव अभियान संचालित करेंगी।

पत्र में उनसे चुनाव संबंधी गतिविधियों की नियमित जानकारी प्रदेश महिला कांग्रेस को उपलब्ध कराने तथा संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपेक्षा भी की गई है।

नियुक्ति के बाद वंदना शर्मा के सामने कोटा शहर में महिला कांग्रेस संगठन को सक्रिय करने, स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बनाने और चुनावी अभियान को गति देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

नियुक्ति पत्र की प्रतिलिपि जिला अध्यक्ष, महिला कांग्रेस कोटा तथा जिला अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी कोटा को भी आवश्यक समन्वय एवं सहयोग के लिए भेजी गई है।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]