Home » मध्य प्रदेश » आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश संयुक्त सचिव विजय सिंह दांगी का राजगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश संयुक्त सचिव विजय सिंह दांगी का राजगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश संयुक्त सचिव विजय सिंह दांगी का राजगढ़ में हुआ भव्य स्वागत

राजगढ़ (10 सितंबर)* आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश द्वारा ब्यावरा निवासी विजय सिंह दांगी को ‘प्रदेश संयुक्त सचिव’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आम आदमी पार्टी के राजगढ़ जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी एवं समस्त पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल-मालाओं से जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया तथा नई जिम्मेदारी के लिए उन्हें हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

 

आयोजन के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विजय सिंह दांगी ने शीर्ष प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संकल्प जताते हुए कहा, “ब्यावरा क्षेत्र में संगठन का विस्तार करने और आम आदमी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाकर पार्टी को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।”

 

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्रवंशी ने कहा कि विजय सिंह दांगी के इस पद पर मनोनीत होने से ब्यावरा सहित पूरे राजगढ़ जिले में संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।

 

कार्यक्रम में जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के समर्थक मौजूद रहे l

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]