देश भक्त पंडित दीनदयाल जी की जयंती के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित
रामा से संवाददाता रमेश चौहान

विकासखंड रामा कालीदेवी जिला झाबुआ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा शासकीय बालक उत्कृष्ट विद्यालय रामा में आज राष्ट भक्त पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर विकासखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्री प्रमोद जी गुर्जर शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता श्री अनसिंह सोलंकी, ब्लॉक समन्वयक तेजसिंह देव, सामाजिक कार्यकर्ता श्री मुनालाल डामोर, दिलीप बामनिया, मुनिया हीहोर द्वारा मां भारती एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक समन्वयक श्री तेज सिंह देव द्वारा स्वागत भाषण के साथ कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा अतिथियों के सम्मुख रखी गई। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के साथ महापुरुषों की जयंती मनाने का कार्य भी परिषद् द्वारा निरंतर किया जाता हैं। आज हम सभी सौभाग्यशाली हे कि हमे यह अवसर मिल रहा है कि हम हमारे राष्ट के प्रति ऐसे नायक की जयंती मना रहे हैं।जिन्होंने अपना जीवन राष्ट को समर्पित कर दिया।
प्रमुख, वक्ता श्री प्रमोद गुर्जर द्वारा कहा गया कि आज इस केंद्र पर राष्ट्रभक्त एक अच्छे विचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई जा रही है। जिनका का जीवन , त्याग, राष्ट्रसेवा और समाज के उस व्यक्ति के कल्याण के लिए समर्पित रहा जो समाज में सबसे पीछे रहा। सही मायने में देखा जाये तो राष्ट्र का विकास तभी सार्थक होगा , जब विकास की धारा में समाज का वो आखरी व्यक्ति भी उस धारा में मिल जायेगा ।पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चिंतन का महत्वपूर्ण आधार अंत्योदय था, जिसका अर्थ है—समाज के अंतिम व्यक्ति का उदय। गांव में रहने वाला गरीब परिवार, किसान, मजदूर, महिला, युवा, बुजुर्ग, वंचित एवं जरूरतमंद व्यक्ति जब विकास की मुख्यधारा से जुड़ता है, तभी विकास का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है।

सामाजिक कार्यकर्ता मुन्नालाल डामोर ने कहा कि आज हम सभी को पंडित जी के उन आदर्शों को आत्मसात करना है। जिस पर हमारा देश आज भी विकास की नई ऊंचाइयों को तक पहुंच रहा है।परिषद का मूल भाव भी समाज की सहभागिता और जनभागीदारी के माध्यम से विकास को गति देना है। सरकार की योजनाओं को घर घर तक आप सभी के माध्यम से हमें पहुंचाना है जब गांव का एक मजदूर किसान स्वयं आगे आकर इन कार्यों में सहभागी बनता है, तब विकास की गति और देश की प्रगति दोनों आगे बढ़ते हैं। कार्यक्रम में दिलीप बामनिया एवं मुनिया हीहोर द्वारा भी अपने अपने विचार मंच का माध्यम से प्रतिभागियों को दिये।कार्यक्रम का संचालन परामर्शदाता प्रेम गोहरी ने किया तथा आभार श्रीमती क्रान्ति व्यास द्वारा माना गया।

इस अवसर पर प्रस्फुटन समितियों के प्रभारी भुरूसिंह बारिया, विजय डामोर, भयानक सिंह, लालसिंह डावर , रेखा चौहान , अंजली सिंघाड़ एवं मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





