Home » मध्य प्रदेश » लग्जरी छोड़ ऑटो से भारत भ्रमण पर निकले जर्मनी के 6 विदेशी, मांडू पहुंचे

लग्जरी छोड़ ऑटो से भारत भ्रमण पर निकले जर्मनी के 6 विदेशी, मांडू पहुंचे

Spread the love

लग्जरी छोड़ ऑटो से भारत भ्रमण पर निकले जर्मनी के 6 विदेशी, मांडू पहुंचे

मांडू। जहां हम थोड़ी सी गर्मी में AC वाली बड़ी गाड़ी ढूंढते हैं, वहीं सात समंदर पार जर्मनी से आए 6 विदेशी पर्यटक 3 ऑटो-रिक्शा में पूरा हिंदुस्तान घूम रहे हैं। न धूल की फिक्र, न धूप का डर, बस स्वैग के साथ भारत की गलियों की खाक छान रहे हैं।

जर्मनी से आए ये 6 पर्यटक केरल से तीन ऑटो-रिक्शा किराए पर लेकर भारत भ्रमण पर निकले हैं। अपनी यात्रा के दौरान वे प्रतिदिन वीडियो फेसबुक-व्हाट्सएप और इंटरनेट पर डाल रहे हैं, जो चर्चा का विषय बनी हुई है। आज उन्होंने ऑटो-रिक्शा से तारापुर घाट होते हुए मांडू तक का सफर तय किया।

मांडू पहुंचकर उन्होंने ऐतिहासिक महलों का भ्रमण किया और यहां के इतिहास को जाना। साथ ही मांडू के श्वेतांबर जैन मंदिर में स्थानीय टैक्सी ड्राइवर ग्रुप से सौजन्य भेंट कर हंसी-मजाक किया और करीब एक घंटे तक अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

“भारत यात्रा ने बदल दी जिंदगी”

जर्मनी के पर्यटक केविन और दानिन का कहना है कि भारत की यह यात्रा उनके लिए सिर्फ घूमने-फिरने का अनुभव नहीं है, बल्कि इसने उनकी सोच और जिंदगी को भी बदल दिया है। हर बार भारत आने पर उन्हें कुछ नया सीखने को मिलता है।

इसीलिए उन्होंने भारत को एक टूरिस्ट की तरह नहीं, बल्कि यहां के लोगों की तरह जीकर समझने का फैसला किया।

आज मांडू के मालवा क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने दिनभर महलों और पहाड़ी क्षेत्र का भ्रमण किया और मालवा के प्रसिद्ध दाल-बाटी, चूरमा, पनिया, लड्डू और कड़ी का स्वाद लिया।

मांडू से रवि सिसोदिया की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]