Home » मध्य प्रदेश » कांग्रेसियों ने गांधी-शास्त्री जयंती मनाई: मांडू के दुर्गेश्वरी धाम मंदिर परिसर में नेताओं ने पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया

कांग्रेसियों ने गांधी-शास्त्री जयंती मनाई: मांडू के दुर्गेश्वरी धाम मंदिर परिसर में नेताओं ने पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया

Spread the love

कांग्रेसियों ने गांधी-शास्त्री जयंती मनाई: मांडू के दुर्गेश्वरी धाम मंदिर परिसर में नेताओं ने पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया

मांडू नगर में आज कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने 2 अक्टूबर गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती मनाई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर यहां एक संगोष्ठी का आयोजन किया सभी ने अपने-अपने विचार रखें इसमें नगर कांग्रेस अध्यक्ष सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्षद की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ.

मांडू नगर के आज माँ दुर्गेश्वरी धाम चौराहे पर आज शुक्रवार मांडू नगर कांग्रेस कमेटी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जन्म जयंती मनाई बड़ी धूमधाम से, कार्यकर्ताओं ने उनके बताए सत्य, अहिंसा, सादगी और जनसेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पण किए गए और उन्हें नमन किया गया।  महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और विचारों को याद किया। गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश तथा शास्त्री की सादगी और राष्ट्रसेवा से प्रेरणा लेने की बात कही गई। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के आदर्शों को सार्वजनिक जीवन और समाज में जागरूकता पर विचार रखा।

कांग्रेस के यह वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें 

इसमें सभी कांग्रेस वरिष्ठ जन एवं पार्षद गण उपस्थित रहे, पार्षद तुलसीराम गांवर ओर पप्पू भाबर नेता प्रतिपक्ष पार्षद सीताराम गांवर,पूर्व विधायक प्रतिनिधि राहुल यादव, पूर्व पार्षद संतोष सिंगार, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष करण गौरी गांवर,खड़क सिंह गांवर,दिनेश पारगी, अजय भाबर, दिनेश गांवर, गोवर्धन दादा, राज वर्मा,आदि समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता सभी का आभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष अजय चंदेश्वरी मांडव द्वारा किया गया.

मांडू से रवि सिसोदिया की रिपोर्ट

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]