चार साल से विकास कार्य ठप, नालछा जनपद पंचायत का घेराव
ग्रामीणों ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन, विकास कार्यों की जांच की मांग
नालछा- सरपंच एवं जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली के विरोध में सोमवार को नालछा के ग्रामीणों ने जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव कर जनपद सीएमओ संदीप डावर को ज्ञापन सौंपा।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले चार वर्षों से कई विकास कार्य अधूरे पड़े हैं, जबकि कई कार्यों की घोषणा और राशि स्वीकृत होने के बावजूद काम धरातल पर नहीं हुआ।
गणगौर घाट से लेकर सड़क निर्माण तक उठाए सवाल
ग्रामीणों ने ज्ञापन में गणगौर घाट की स्वीकृत राशि, नालछा नदी की सफाई, श्मशान घाट के अधूरे भवन, फिल्टर प्लांट, नालियों की सफाई, यात्री प्रतीक्षालय और पुलिया निर्माण सहित कई मुद्दे उठाए। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले वर्षों में बनाई गई कई सड़कें एक साल भी नहीं चल पाईं, जिसकी गुणवत्ता की जांच होना चाहिए।
मनरेगा और पंचायत कार्यों की जांच की मांग
ग्रामीणों ने मनरेगा में मजदूरी भुगतान, शासकीय गौशाला के संचालन तथा पंचायत में हुए निर्माण कार्यों की जांच की मांग की। उनका कहना है कि पंचायत में विकास कार्यों के लिए राशि होने के बावजूद काम नहीं हो रहे हैं। और जितने भी वित्तीय घोटाले सरपंच और जनप्रतिनिधि के द्वारा किए गए, ग्रामीणों ने सभी मामलों की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई तथा लंबित विकास कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की।
नालछा से रविं सिसोदिया की रिपोर्ट




