ईद मिलादुन्नबी को लेकर विजयगंज मंडी थाने में शांति समिति की बैठक
विजयगंज मंडी। आज विजयगंज मंडी थाना परिसर में आगामी ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक थाना प्रभारी टी. जितेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई।
बैठक में विजयगंज मंडी सहित रालामंडल, लक्ष्मीपुर, आगरोद, पंचमुंडला एवं आसपास के अन्य गांवों से ग्रामीणजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। थाना प्रभारी टी. जितेंद्र सिंह यादव ने सभी से ईद मिलादुन्नबी का पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि जुलूस को व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाए तथा प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह या विवाद से बचते हुए सभी लोग मिल-जुलकर पर्व की खुशियां मनाएं।
बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने भी पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

परदेस की कलम 24×7, उज्जैन संभाग ब्यूरो — वकील साहब की रिपोर्ट




