Home » मेघनगर » थांदला टीम का शानदार प्रदर्शन, खिताब पर जमाया कब्जा ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निशार शैरानी बने मैन ऑफ द मैच

थांदला टीम का शानदार प्रदर्शन, खिताब पर जमाया कब्जा ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निशार शैरानी बने मैन ऑफ द मैच

Spread the love

थांदला टीम का शानदार प्रदर्शन, खिताब पर जमाया कब्जा

ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए निशार शैरानी बने मैन ऑफ द मैच

झाबुआ। “उल्लास एक अभिनव प्रयोग–2026” के तहत रविवार को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड झाबुआ में आयोजित एक दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंटपी.जी. कॉलेज ग्राउंड झाबुआ पर हुआ जिसमें न्यायाधीशगण एवं झाबुआ, पेटलावद, थांदला के अधिवक्तागण, न्यायालयीन एव सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, कर्मचारीण की 8 टीमों ने हिस्सा लिया।

इस एक दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में अभिभाषक संघ थांदला की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। 

अभिभाषक संघ थांदला की ओर से निशार शैरानी, निलेश जैन, तन्मय पाठक, राजेंद्र गणावा, विकास भूरिया, सोहेल शैरानी, धर्मेन्द्र देवल, बबलू राठौर, मुकेश मुनिया, रंजन डामोर एवं महेश डिंडोर टिम का हिस्सा रहे और बेटिंग, बोलिंग, फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रथम मैच में मैन ऑफ द मैच विकास भूरिया रहे, दूसरे मैच में मैन ऑफ द मैच राजेंद्र गणावा रहे और फाइनल मुकाबले में बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी दोनों में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अभिभाषक संघ थांदला के उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता निशार शैरानी को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। 

अभिभाषक संस्थान जिला के अध्यक्ष तुषार भट्ट ने बताया कि निशार शैरानी की उपलब्धि इसलिए विशेष है कि कुछ माह पूर्व कमर की समस्या के कारण उन्हें लंबे समय तक आराम करना पड़ा था। इसके बावजूद उन्होंने दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत से स्वयं को फिट किया तथा मैदान पर शानदार वापसी करते हुए फाइनल में अपने प्रदर्शन से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस वापसी को खेल भावना, संघर्ष और जीवटता की मिसाल बताते हुए कहा कि “हौसला मजबूत हो तो कठिन परिस्थितियां भी मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक सकतीं।

आयोजन के सफल संचालन में अभिभाषक संघ झाबुआ की ओर से स्वप्निल एवं उमंग सक्सेना का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। आयोजन की तैयारियों एवं प्रतियोगिता के सफल संचालन में उनके सक्रिय योगदान के लिए अभिभाषक संघ झाबुआ के अध्यक्ष बाबू भाई अग्निहोत्री, सचिव प्रतीक मेहता ने आभार व्यक्त किया।

थांदला टीम की शानदार विजय पर ऑनलाइन न्यायाधीश श्री गजेन्द्रसिंह रावत साहब एवं न्यायाधीश श्री अब्दुल सहित चौधरी साहब तथा वरिष्ठ अधिवक्तागण सलीम शेरनी, सलीम खान, अरुण गाड़िया,सलीम कादरी, वीरेंद्र बाबेल, मनोज चौहान, नंदकिशोर शर्मा आदि अधिवक्त साथियों ने दे बधाई शुभकामनाएं देते हुए पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]