Home » मध्य प्रदेश » पिपलियामंडी की बेटी अनिता माली ने किया देश का नाम रोशन, इंडियाज टैलेंट फाइट के सेमीफाइनल में शानदार जीत

पिपलियामंडी की बेटी अनिता माली ने किया देश का नाम रोशन, इंडियाज टैलेंट फाइट के सेमीफाइनल में शानदार जीत

Spread the love

*पिपलियामंडी की बेटी अनीता माली ने किया देश में नाम रोशन, इंडियाज टैलेंट फाइट के सेमीफाइनल में शानदार जीत*

पिपलियामंडी: नगर के समाजसेवी सुनील देवरिया की छोटी बहन एवं पिपलियामंडी की बेटी अनीता माली ने अपनी मधुर गायकी के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अनीता माली ने देश के प्रतिष्ठित टीवी रियलिटी शो इंडियाज टैलेंट फाइट सीजन-6 के चौथे सेमीफाइनल राउंड में शानदार जीत दर्ज कर मंदसौर जिले का नाम पूरे देश में रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पिपलियामंडी सहित पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। शो का प्रसारण 22 जुलाई 2026, बुधवार को रात्रि 11:55 बजे Zee Network के &TV चैनल पर किया जाएगा। इसके साथ ही The Next Cinema सहित देश के विभिन्न OTT प्लेटफॉर्म पर भी अनीता माली के गीत उपलब्ध होंगे। अनीता माली का 9.2 रेटिंग प्राप्त करना भी उनके शानदार प्रदर्शन का प्रमाण माना जा रहा है। उनकी इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]