Home » रतलाम » शिक्षक ठा .ब्रजेंद्र सिंह सिसोदिया का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह सम्पन्न

शिक्षक ठा .ब्रजेंद्र सिंह सिसोदिया का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह सम्पन्न

Spread the love

रतलाम, मध्यप्रदेश

जिला संवाददाता — दीपक सोनी

 

शिक्षक ठा. बृजेन्द्रसिंह सिसौदिया का भव्य सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न

 

ताल। शिक्षा विभाग में 42 वर्ष 7 माह तक अपनी सेवाएं देने वाले शिक्षक ठा. बृजेन्द्रसिंह सिसौदिया का सेवानिवृत्ति समारोह ग्राम खरवाखुर्द में भव्य रूप से आयोजित किया गया।

 

ठा. बृजेन्द्रसिंह सिसौदिया ने ग्राम खरवाखुर्द में लगातार 11 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। उनके सेवानिवृत्त होने पर ग्रामीणों एवं शुभचिंतकों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर उनके सेवाकाल को याद किया गया।

 

कार्यक्रम में विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय, आलोट जनपद पंचायत अध्यक्ष कालूसिंह परिहार एवं मंडल अध्यक्ष शुभम राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर बलवंत सिंह सिसौदिया, शीतल सिंह सिसौदिया, दशरथ सिंह सिसौदिया, वीरेन्द्र सिंह सिसौदिया, देवीलाल पाटीदार, कृष्णचंद्र शास्त्री, अरुण दुबे एवं दुर्गालाल पाटीदार द्वारा ठा. बृजेन्द्रसिंह सिसौदिया का सम्मान किया गया। उपस्थितजनों ने उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए सेवानिवृत्ति के बाद उनके मंगलमय, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

 

कार्यक्रम के अंत में नरेंद्र सिंह राठौर ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]