Home » रतलाम » सेवा संकल्प अभियान के तहत 616 स्कूलों में हुई चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता

सेवा संकल्प अभियान के तहत 616 स्कूलों में हुई चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता

Spread the love

रतलाम मध्यप्रदेश

जिला संवाददाता दीपक सोनी

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत 616 स्कूलों में हुई चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता

 

23 हजार 121 विद्यार्थियों ने लिया भाग, चित्रकला में 15,664 और भाषण में 7,457 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रतलाम, 21 सितंबर 2026। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अवसर पर सोमवार को रतलाम जिले के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में शैक्षणिक एवं रचनात्मक उत्साह का माहौल देखने को मिला। जिले के कुल 616 प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें कुल 23 हजार 121 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

 

चित्रों में दिखे राष्ट्र निर्माण के सपने

चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा पहली से 12वीं तक के 15 हजार 664 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, विकसित भारत-2047, जल संरक्षण एवं वैज्ञानिक प्रगति जैसे समसामयिक विषयों पर आकर्षक चित्र एवं पोस्टर तैयार किए। रंगों के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वच्छ, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर भारत का संदेश प्रस्तुत किया।

 

शिक्षकों एवं निर्णायकों द्वारा विद्यार्थियों की कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता की सराहना की गई।

 

भाषण प्रतियोगिता में गूंजे ओजस्वी विचार

 

भाषण प्रतियोगिता में 7 हजार 457 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण, सेवा भाव, सामाजिक सुधार एवं युवाओं के दायित्व जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बाल वक्ताओं ने आत्मविश्वास के साथ अपने विचार रखते हुए उपस्थित शिक्षकों एवं अतिथियों का ध्यान आकर्षित किया।

जिले के सभी 616 विद्यालयों के प्राचार्यों, संस्था प्रमुखों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतियोगिताओं के आयोजन, पारदर्शी मूल्यांकन एवं सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]