Home » JAORA » शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

Spread the love

शासकीय सांदीपनि विद्यालय जावरा ने लहराया परचम, देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर रचा इतिहास

रतलाम, मध्यप्रदेश जिला संवाददाता : दीपक सोनी

रतलाम, 26 जून। स्वच्छ भारत अभियान के तहत केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन-2026 के परिणाम घोषित किए गए हैं। इसमें शासकीय सांदीपनि विद्यालय, जावरा ने हायर सेकेंडरी श्रेणी में 98.4 अंक एवं फाइव स्टार रैंकिंग प्राप्त कर पूरे देश में प्रथम स्थान हासिल किया है।

 

जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री सिमरन सूर्यवंशी ने बताया कि देशभर के लगभग 12 लाख विद्यालयों का स्वच्छता, हरित पहल, जल संरक्षण, कचरा प्रबंधन, सौर ऊर्जा, प्लास्टिक मुक्त परिसर एवं अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मध्यप्रदेश के लगभग 70 हजार विद्यालयों में सांदीपनि विद्यालय जावरा 99.4 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा था। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 600 विद्यालयों में विस्तृत निरीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया।

 

राष्ट्रीय सर्वेक्षण दल ने विद्यालय में 100 प्रतिशत कचरा मुक्त परिसर, गीले एवं सूखे कचरे का पृथक्करण, वर्मी कम्पोस्ट, हर्बल एवं किचन गार्डन, वर्षा जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त परिसर, आरओ वेस्ट वाटर का पुनः उपयोग, सौर ऊर्जा प्रबंधन सहित लगभग 60 मापदंडों पर परीक्षण कर उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया।

 

विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र बोस ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों की मेहनत और अनुशासन को दिया। उन्होंने बताया कि विद्यालय के इको क्लब एवं स्वच्छता समिति द्वारा सुनियोजित कार्ययोजना के तहत लगातार प्रयास किए गए। विद्यालय परिसर में लगभग 400 पौधे विकसित किए गए हैं तथा प्रमुख वृक्षों पर क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं।

 

उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है तथा भविष्य में भी विद्यालय को स्वच्छ एवं हरित बनाए रखने के निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

विधायक डॉ. राजेंद्र पाण्डेय ने कहा कि नगर के सांदीपनि विद्यालय की इस राष्ट्रीय उपलब्धि से पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। वहीं एसडीएम जावरा श्रीमती रचना शर्मा ने विद्यालय के स्वच्छता एवं हरियाली के क्षेत्र में किए गए कार्यों की सराहना की। शिक्षा विभाग ने भी विद्यालय परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]