ग्राम खजूरी में 10 दिवसीय गणेश आरती का समापन, भव्य विसर्जन के साथ हुआ आयोजन संपन्न
थांदला से इमरान खान की रिपोर्ट
थांदला – ग्राम खजूरी के प्रसिद्ध खेड़ापति हनुमान मंदिर पर गणेश जी की 10 दिवसीय भव्य आरती का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया 10 दिनों तक प्रतिदिन गणेश जी की आरती में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ती रही दसवें दिन शुक्रवार को शाम 7:00 बजे अंतिम महाआरती की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण कर गणेश जी का विसर्जन किया गया इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, पूर्व सरपंच कैलाश डामोर सहित बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बच्चे एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे पूरे मंदिर परिसर में ‘गणपति बप्पा मोरया’ अब के बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे।

Post Views: 15




