Home » मध्य प्रदेश » थाना प्रांगण नालछा में शांति समिति की बैठक संपन्न *नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील, आयोजकों को दिए सुरक्षा के निर्देश

थाना प्रांगण नालछा में शांति समिति की बैठक संपन्न *नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील, आयोजकों को दिए सुरक्षा के निर्देश

Spread the love

थाना प्रांगण नालछा में शांति समिति की बैठक संपन्न

*नवरात्रि एवं दशहरा पर्व शांतिपूर्ण एवं सद्भावना के साथ मनाने की अपील, आयोजकों को दिए सुरक्षा के निर्देश

नालछा से रवि सिसोदिया की रिपोर्ट

 नालछा ब्लॉक मुख्यालय पर आज नगर और पूरे ब्लॉक में आगामी शारदीय नवरात्रि, दशहरा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए नालछा थाना क्षेत्र में शांति समिति की बैठक आयोजित की, इस बैठक में प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार आशीष राठौड़ एवं पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह डिंडोर के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। आगामी नवरात्रि एवं दशहरा त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए बैठक में पर्व को शांतिपूर्वक एवं सद्भावना पूर्वक मनाने की अपील की गई। बैठक में नवरात्रि में स्थापना संबंधी पंडालों की सूची प्राप्त की गई। आयोजकों को पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था एवं विद्युत व्यवस्था सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए गए तथा अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए।आगामी दशहरा एवं दीपावली का त्योहार पूर्व परंपरा के अनुसार शांति एवं सदभाव के वातावरण में उल्लासपूर्वक मनानें की अपील जिला शांति समिति द्वारा की गई है।इन निर्देशों का भी उल्लंघन नही हो, यह जवाबदारी प्रशासन के साथ साथ समाज की भी है। त्योंहारों के दौरान धार्मिक मंचों का उपयोग राजनीति के लिए नही किया जाए। धार्मिक एवं समाजिक समरसता पूर्व की भांति बनाए रखी जाए, अन्यथा संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

आयोजित की बैठक में प्रमुख दिशा-निर्देश और नियम 

अनुमति और नियम: बिना सक्षम प्रशासनिक अनुमति के कोई भी सार्वजनिक आयोजन, जुलूस, रैली या पंडाल नहीं लगाया जा सकेगा।

सोशल मीडिया निगरानी: भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाले पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

• सुरक्षा एवं फायर सेफ्टी: पूजा पंडालों और गरबा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाना और अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी / बालू व पानी से भरी बाल्टी) के पुख्ता इंतजाम करना अनिवार्य है।

 ध्वनि प्रदूषण और डीजे: लाउडस्पीकर और डीजे शासन द्वारा निर्धारित डेसीबल सीमा और समय-नियमों के अनुसार ही बजाए जाएंगे; अश्लील या भड़काऊ गीतों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

 यातायात एवं व्यवस्था: भीड़भाड़ वाले बाजारों और मुख्य मार्गों पर सुगम यातायात, पार्किंग, साफ-सफाई और पेयजल की उचित व्यवस्था के निर्देश ग्राम पंचायत नालछा और जनपद पंचायत को दिए गए हैं।

 महिला सुरक्षा पर विशेष जोर – रात्रि में गरबा स्थल पर महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था की जवाबदारी आयोजकों की रहेगी। पंडालों में दो वालंटियर रात्रि विश्राम करेंगे ताकि रात्रि में किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

गरबा रात्रि 8:00 बजे से मध्य रात्रि 12:00 बजे तक चलेगा एवं अष्टमी-नवमी पर रात्रि 2:00 बजे तक संचालित रहेगा।

ग्राम की गलियों एवं दशहरा मैदान तक जाने के लिए विद्युत व्यवस्था कराने की जवाबदारी पंचायत को दी गई है। पुलिस प्रशासन द्वारा समय-समय पर निगरानी रखी जाएगी।

बैठक में निर्देश दिए गए कि किसी प्रकार के आपत्तिजनक गाने न बजाए जाएं और असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाए। यदि कहीं कोई संदिग्ध परिस्थिति दिखे तो तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करें।

इन स्थानों पर होगी प्रतिमा स्थापना -राजवाड़ा चौक, कुशवाह चौपाटी, कुमार मंडी, अंबेडकर कॉलोनी, कालका माता मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, पुलिस थाने के पीछे आजाद मार्ग, शिव मंदिर सोनी जी के घर के सामने एवं मजरे आवल्या एवं बेड़ा शंकर मंदिर के सामने माताजी की मूर्ति की स्थापना की जाएगी।

बैठक में यह लोग उपस्थित रहे 

बैठक में नालछा नगर के ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और पच के साथ नगर के सामाजिक संगठन के सदस्य, गणमान्य नागरिक एवं पंडाल समिति क़े सदस्य उपस्थित रहे।

 शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अपील की

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]