Home » जोबट » जोबट एसडीओपी कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस

जोबट एसडीओपी कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वा स्वतंत्रता दिवस

Spread the love

जोबट एसडीओपी कार्यालय परिसर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

=============

जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी 

==============

जोबट:

स्थानीय एसडीओपी कार्यालय परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर जोबट एसडीओपी आशुतोष पटेल ने कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रीय गान (राष्ट्रगीत) का गान किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंगों से सराबोर हो गया। इस गरिमामयी अवसर पर थाना प्रभारी विजय वास्कले सहित पुलिस विभाग के तमाम अधिकारी और जवान उपस्थित रहे, जिन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश की रक्षा का संकल्प दोहराया।

स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व पर पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को बधाई दी और मिष्ठान वितरण के साथ इस राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाया।

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]