हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह…
श्री महावीर जैन विद्या मंदिर बड़ौद में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा सरस्वती माता ,भारत माता एवं भगवान महावीर स्वामी के चित्र के सम्मुख पूजन अर्चन व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, तत्पश्चात ध्वजारोहण कार्यक्रम अतिथियों द्वारा किया गया । इस अवसर पर विद्यालय के भैया/बहिनों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कविता, गीत, भाषण और नृत्य की रमणीय प्रस्तुतियां दी गई ।अतिथि उद्बोधन में अजीत कुमार जैन ने अपने संबोधन में समस्त भैया/बहिनों को राष्ट्रहित सर्वोपरि रखने की बात कही ।, प्रकाश नाहर ने स्वतंत्रता दिवस पर विकसित राष्ट्र के लिए सत्य पर चलने की बात कही।, राजेंद्र कुमार जैन ने कहां की शिक्षा के माध्यम से आप देश को उन्नति को ओर ले जा सकते हैं।, अशोक कुमार जैन ने सभी से अनुरोध किया कि आप स्वदेशी वस्तुओं को अपना कर राष्ट्र विकास में सहयोग करें ।, संतोष जैन ने सभी भैया/बहिनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देकर राष्ट्र सहयोग में कार्य करने की बात कही। बड़ी संख्या में भैया बहन पालक

नागरिक स्कूल शिक्षक एवं शिक्षिका उपस्थित रहे

कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम व्यास ने किया एवं आभार विद्यालय प्राचार्य एस.एस. राजपूत ने माना ।
अय्यूब मंसूरी प्रदेश की कलम 24 प्लस 7




