*आशुतोष पटेल होंगे जोबट के नए एसडीओपी*
===============
*जिला ब्यूरो चीफ वासुदेव वाणी*
===============
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक बदलाव के तहत आशुतोष पटेल को जोबट का नया एसडीओपी नियुक्त किया गया है। वर्तमान में बालाघाट में अपनी सेवाएं दे रहे पटेल जल्द ही जोबट पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
इस बदलाव के साथ ही, जोबट के पूर्व एसडीओपी रविंद्र सिंह राठी का स्थानांतरण बालाघाट कर दिया गया है। आशुतोष पटेल के अनुभव से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। कार्यभार संभालने के बाद ही वे अपनी आगामी प्राथमिकताओं को लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे।
Post Views: 327




