Home » झाबुआ » प्रवेशोत्सव में भंडारी परिवार ने ओढ़ाई कांबली

प्रवेशोत्सव में भंडारी परिवार ने ओढ़ाई कांबली

Spread the love

प्रवेशोत्सव मे भंडारी परिवार ने ओडा़ई कांबली

गुरु भक्ति का महाकुंभ: 20 जुलाई को झाबुआ में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब चातुर्मास प्रवेश जुलूस

 

रणवीर सिंह सिसोदिया जिला ब्यूरो 

झाबुआ 

मालवा की मुकुट मणि बावन जिनालय से सुशोभित झाबुआ नगरी मे इस वर्ष, द्विशताब्दी आध्यात्मिक चातुर्मास–2026 के ऐतिहासिक प्रवेशोत्सव की साक्षी बनी है। प्रभु श्री राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के जन्म द्विशताब्दी वर्ष को समर्पित इस भव्य आयोजन के तहत20 जुलाई सोमवार को पूज्य पुण्यसम्राट, युगप्रभावकाचार्य गुरुदेव श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर, धर्मदिवाकर, हृदयसम्राट एवं गच्छाधिपति पूज्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा. एवं आचार्य देव श्री मद् विजय जयरत्न सुरीश्वर जी महाराज साहेब की आज्ञानुवर्ती सरलहदया,परम पुज्य साध्वी श्री अविचल द्रष्टा श्री जी महाराज साहेब आदि ठाणा-श्रमणी वृंद का भव्य चातुर्मास भारत भर के श्री संघों की गरिमामय उपस्थिति मे सानंद हुआ।

परिषद के मिडिया प्रभारी नवकार संयोजक योगेन्द्र नाहर ने बताया की इस अवसर सकल जैन समाज,श्र्वेतांबर, स्थानक, तेरापंथ ,के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से पधारे टृस्टीयो, मुम्बई , अहमदाबाद, इंदौर, रतलाम, पारा,बाग, खट्टाली,जोबट, अलिराजपुर, रानापुर, कल्याणपुरा,सुरत,डिसा , राजगढ़,जावरा, खाचरोद दाहोद, खवासा, बामनिया, थांदला मेघनगर, के सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं की उपस्थिति मे सरलहदया साध्वी श्री आदि ठाणा,7 का,20 जुलाई को झाबुआ शहर मे भव्याति भव्य प्रवेश हुआ इस अवसर पर महाराज साहेब की वाक्षसेप पुजन का लाभ परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ द्वारा एवं साहेब जी को कांबली ओढ़ाने का लाभ श्री मती लीलाबाई शांतिलाल जी भंडारी परिवार के मनोहर लाल राजेन्द्र,प्रदिप भंडारी परिवार द्वारा लिया गया, ज्ञात रहे कि झाबुआ शहर मे यह लगातार दसवां चातुर्मास हो रहा है इस चातुर्मास के प्रवेश मे नवकारसी का लाभ मनोज कुमार मुकेश कुमार चंद्रशेखर जी नाकोड़ा द्वारा एवं साधर्मिक वात्सल्य का लाभ लीला बाई शांतिलाल जी भंडारी की स्मृति मे मनोहर लाल राजेन्द्र प्रदिप शांतिलाल जी भंडारी परिवार द्वारा लिया गया इस चातुर्मास के मुख्य लाभार्थी मनोहरलाल शांतिलाल जी भंडारी एवं प्रमोद कुमार चंपालाल जी भंडारी, एवं चातुर्मास समिति के सचिव पंकज कोठारी झाबुआ,ने ऐतिहासिक प्रवेशोत्सव मे पधारने के लिए भारत भर के विभिन्न शहरों से आये श्री संघों एवं झाबुआ जिले के सभी नागरिकों आभार व्यक्त किया है इस अवसर पर विभिन्न संघों एवं झाबुआ श्री संघ द्वारा चातुर्मास के मुख्य लाभार्थी मनोहरलाल शांतिलाल जी भंडारी एवं प्रमोद कुमार चंपालाल जी भंडारी परिवार का शाब्दिक बहुमान किया कार्यक्रम का संचालन श्री संघ अध्यक्ष संजय मेहता द्वारा किया इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे परिषद अध्यक्ष राकेश मेहता, सचिव संदीप सकलेचा, अरविंद लोड़ा, प्रकाश कटारिया, विवेक वागरेचा,मीत बरमेचा, मनोहर छाजेड़, योगेन्द्र नाहर, मनोज संघवी, भरत बाबेल,सुनिल संघवी,के साथ ही तरुण परिषद, महिला परिषद्,बहु परिषद, एवं सौधर्मव्रहतपोगच्छीय श्री संघ झाबुआ का महत्वपूर्ण योगदान रहा

चातुर्मास प्रवेशोत्सव के दौरान धर्मसभा, गुरु वंदना, मंगल प्रवेश एवं विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गये। आयोजन श्री सौधर्म बृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्वेताम्बर श्रीसंघ एवं राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद एवं चातुर्मास समिति द्वारा संचालित किया गया

Facebook
X
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]