सीएम डॉ. यादव ने दिए निर्देश, कहा- गुरु पूर्णिमा से पहले करें सांदीपनि विद्यालयों का लोकार्पण
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने ली गुरु पूर्णिमा महोत्सव आयोजन की तैयारियों की बैठक
महर्षि सांदीपनि के जीवन चरित्र एवं योगदान पर लघु पुस्तिका प्रकाशित करने के निर्देश
भारतीय ज्ञान परंपरा-भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के आदर्शों का किया जाए प्रचार
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 20 जुलाई को गुरु पूर्णिमा महोत्सव के आयोजन की तैयारियों के संबंध में बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने कहा कि गुरुजन सदैव पूजनीय है, वंदनीय हैं। गुरु ही हमें ‘गु’ (अज्ञान के अंधकार) से ‘रु’ (ज्ञान-विज्ञान की रश्मि/प्रकाश) की ओर ले जाते हैं। गुरु पूर्णिमा अपने गुरुजनों की सेवा, वंदना और उनका शुभाशीष पाने का प्रमुख उत्सव है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 2020 के उद्देश्यों को बढ़ावा देते हुए पुरातन भारतीय ज्ञान परम्परा तथा भारतीय गुरु-शिष्य परम्परा के आदर्शों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा कि आने वाली गुरु पूर्णिमा पर प्रदेशव्यापी ‘महर्षि सांदीपनि श्रृद्धा पर्व’ का आयोजन किया जाये। इसमें स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य, उच्च शि




