Home » पेटलावाद » किसान महा आंदोलन : पेटलावद में गर्जी कांग्रेस

किसान महा आंदोलन : पेटलावद में गर्जी कांग्रेस

Spread the love

किसान महा आंदोलन: पेटलावद में गरजी कांग्रेस

 

*संवाददाता -रमेश चौहान*

 

आज पेटलावद विधानसभा में जिला किसान कांग्रेस झाबुआ द्वारा किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक विशाल ‘किसान महा आंदोलन’ का आयोजन किया गया।

खाद-बीज की समय पर अनुपलब्धता और प्रशासन के दोषपूर्ण ‘टोकन सिस्टम’ के कारण आज हमारा अन्नदाता परेशान है, जिसके खिलाफ कांग्रेस ने हुंकार भरी और प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्था सुधारने की सख्त चेतावनी दी।

इस आंदोलन में आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया जी, किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान जी, थांदला विधायक वीर सिंह भूरिया जी, किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष अकमल मालू डामोर जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका जी, विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र अठाणा जी, ब्लॉक अध्यक्ष सलीम भाई, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नटवर डोडियार, सोशल मीडिया अध्यक्ष वसीम सैय्यद एवं NSUI जिला अध्यक्ष नरवेश अमलियार,सहित हजारों किसान भाई उपस्थित रहे।

जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा, हमारा संघर्ष जारी रहेगा!

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]