Home » झाबुआ » देश सबसे पहले साध्वी श्री अविचल द्रष्टा श्री जी

देश सबसे पहले साध्वी श्री अविचल द्रष्टा श्री जी

Spread the love

देश सबसे पहले साध्वी श्री अविचल द्रष्टा श्री जी

रणवीर सिंह सिसोदिया ब्यूरो चीफ

झाबुआ –  विश्व पूज्यनीय, प्रातः स्मरणीय प्रभु श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के प्रशिष्य,पुण्यसम्राट, राष्ट्रसंत, युगप्रभावकाचार्य *श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वरजी म.सा. के पट्टधर, वर्तमान गच्छाधिपति आचार्य श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म.सा.तथा आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म.सा.* की आज्ञानुवर्तिनी तपस्वीरत्ना श्री शशिकला श्रीजी म.सा. की सुशिष्या,**सरल* स्वभावी पू. म.सा. श्री *अविचलदृष्टा श्रीजी आदि ठाणा , ने पंद्रह, अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर आदर्श विद्या मंदिर स्कूल एवं न्यू पलाश स्कूल पर पधारकर बच्चों को देश की अखंडता, एकता , दृढ़ता एवं माता पिता, परिजनों को साथ में लेकर अपने राष्ट्र के साथ चलने का संदेश दिया, एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को अपनाकर इस राष्ट्र को परम वैभव पर ले जाने का आहवान करते हुऐ , सर्वमहामंगलकारी नमस्कार महामंत्र का संदेश दिया, और बताया कि इस मन्त्र में कितनी शक्ति है,भारत देशअनेकसंस्कृतियों से विद्वानोंसे ,महात्माओं से भरा हुआ है। साथ ही देश को आज़ादी दिलाने में कई नौजवान ,देशभक्त, वीरगति को प्राप्त हुए। आज हम इस अवसर पर सभी वीर पुरुषों के बलिदान को वंदन करते हुए उनको प्रणाम करते हैं। झाबुआ के आदर्श विद्या मंदिर स्कूल का झंडा वंदन,समाजसेवी मनोहर भंडारी ने किया तथा

न्यू पलास कान्वेंट स्कूल का झंडा वंदन शरद शास्त्री एवं जयेन्द्र बैरागी ने किया,इस अवसर पर सुरेश , सोनू,अमित, सकलेचा, अरविंद लोढ़ा,मनोज नाकोड़ा उपस्थित थे उक्त जानकारी नवकार महामंत्र जाप संयोजक योगेन्द्र नाहर ने दी

Facebook
X
WhatsApp

203K

Facebook Fans

103K

Followers

203K

Subscriber

113K

Followers

[democracy id="1"]